मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के गृह प्रवेश में की सहभागिता

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत बलौदबाजार-भाटापारा जिले के करही बाजार में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही परिवार के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
KWBD

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती राजकुमारी एवं उनके पति श्री हरिराम के नए पक्के आवास में गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर उन्होंने दंपति को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। पक्का आवास मिलने से परिवारों को सुरक्षा, सुविधा और बेहतर जीवन वातावरण मिल रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत भूमिगत जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे सोखता पिट निर्माण कार्य में श्रमदान भी किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया और वर्षा जल संचयन के महत्व पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़ी जल संचयन दीदी श्रीमती बेबी सेन एवं श्रीमती अम्बे मानिकपुरी से चर्चा कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और ऐसे प्रयास भविष्य में जल संकट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    देशी/विदेशी मदिरा अहाता अनुज्ञप्तियों हेतु ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया प्रारंभ
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // ज़िले के देशी/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों से संलग्न अहाता समूह क्रमांक 18 दादर (चरोदा) में संलग्न सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) दादर (चरोदा) एवं अहाता समूह क्रमांक 36…

    और पढ़ें
    सेमरिया की समस्या पर कलेक्टर की नजर, खबर के बाद तत्काल स्वीकृत हुए दो निर्माण कार्य
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें-विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (जी-राम-जी) योजना के तहत ₹12.05 लाख की लागत से बनेगा पुल-पुलिया और मिट्टी-मुरूम रोड दुर्ग // जिले के जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत…

    और पढ़ें