ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण

शेयर करें

दुर्ग // सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए।

विभागीय अधिकारियों द्वारा 283 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाएगी। शिविर में नगपुरा, बोरई, खुरसुल, दमोदा, अंजोरा ढा, ढाबा, भेंड़सर, डांडेसरा, पीपरछेड़ी, गनियारी, चिखली, कोटनी, मोहलई एवं बेलौदी के गांवों के ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर आवेदन जमा किए।

शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित हुए। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। शिविर के माध्यम से जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव है, उनका तुरंत निराकरण किया जा रहा है। वहीं जिन आवेदनों के निराकरण में समय लगेगा, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदकों को समय-सीमा की जानकारी देना सुनिश्चित करें।

शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री चंद्राकर ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विधायक श्री चंद्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों दुखित राम, केशव, गायत्री, लता बाई, पार्वती को आवास की चॉबी सौंपी गई। मनरेगा के तहत 12 हितग्राहियों संध्या पारकर, कविता, किरण, उमा पारकर, चम्पा, सुनीता यादव, बिसेलाल देशमुख, सुरेखा साहू, प्रीति साहू, विमला साहू, जितेन्द्र साहू, उमेश्वरी साहू को जॉबकार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता अंतर्गत 2 हितग्राहियों श्रीमती शीला बाई भारती एवं श्रीमती तुलसी ढीमर के खाते में 20-20 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव व सुश्री प्रिया साहू, सरपंच होमेश्वर यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, जनपद पंचायत सीईओ रूपेश पाण्डे सहित समस्त विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के दिए निर्देश
    • November 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और सकारात्मक संवाद के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें
    सड़क संधारण में लापरवाही पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश, धीमे निर्माण कार्यों पर भी नोटिस
    • November 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने लगातार दो दिनों तक चार जिलों में सड़कों, पुल-पुलियों, कॉलेजों, अस्पताल और अन्य निर्माण एवं संधारण कार्यों…

    और पढ़ें