कौही जनसमस्या निवारण शिविर हितग्राहियों के लिए सौगात लेकर आई

शेयर करें

दुर्ग // सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम कौही में आज आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों को 1002 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 189 आवेदन का मौके पर निराकरण किया गया।

इस शिविर में कलस्टर के कौही सहित सिकोला, खम्हरिया (ड), कुर्मीगुण्डरा, बेलौदी, सिपकोन्हा, तेलीगुण्डरा, बोरीद, कुम्हली, सोनपुर, खर्रा, तरीघाट, जरवाय, केसरा, पौहा, बोरेंदा, भनसुली (क), गब्दी और असोगा के लोग शामिल हुए।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव और कलेक्टर अभिजीत सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को अपने कर-कमलों से सामग्री एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम भनसुली (केसरा) के खेलूराम को बैशाखी, खाद्य विभाग द्वारा ग्राम कौही के सावित्री बाई, शकुन बाई, भाग्यश्री मारकंडे, मोनिका टिकरिहा, ललिता मारकंडे, कुलेश्वरी, चुम्मन जोशी और रानीबाई, ग्राम बोरेंदा के दुखनी बाई, नीतू यादव, ईश्वरी, लताबाई, सरस्वती, ऐश्वर्या, जितेश्वरी, कंचन देवांगन, गंगा यादव को राशन कार्ड प्रदान किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 100 दिवस रोजगार कार्य पूर्ण करने पर ग्राम बोरेंदा के चुकेश्वर, नरेश, केंवरा बाई, नीरू, टाकेश, मोहन, चांदनी, ललिता, सोनिया, निशा, अनिता चतुर्वेदी, गौरी चक्रधारी, सरस्वती साहू, अंजली साहू, हेमा बाई साहू, रीतू साहू, गंगा यादव एवं सुनिता बाई, ग्राम कौही के अमृत साहू, कुलेश्वरी साहू, राधिका निषाद, गीता निर्मलकर, डिम्पल देवांगन, मोना साहू, कमलेश पाल और राजकुमार साहू को जॉब कार्ड वितरण किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छ.ग. महिला कोष योजना अन्तर्गत प्रज्ञा स्व सहायता समूह बोरेंदा और पाश्वी महिला स्व. सहायता समूूह असोगा को दो-दो लाख रूपए ऋण राशि का चेक और ईश्वरी साहू को 80 हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ग्राम कौही के अंकालू राम साहू, महादेव निषाद, लखन निर्मलकर, पन्ना लाल निर्मलकर और बसंत निषाद को नवनिर्मित पीएम आवास की चॉबी सौंपी गई। ग्राम डिड़गा के सरस्वती स्व सहायता समूह के स्वच्छताग्राही दीदियों का सम्मान किया गया।

इसी प्रकार ग्राम कौही के श्रीमती गीतिका निषाद, श्रीमती लता सोनी, श्रीमती वेजंती निषाद और ग्राम बोरेंदा के श्री गजेन्द्र चक्रधारी व किरण बाई पाण्डे को एसबीएम अंतर्गत शौचालय निर्माण कार्य के लिए सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म अदायगी की गई। शिक्षा विभाग द्वारा हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण करने पर कु. तानिया निषाद और हाईस्कूल की परीक्षा 97.08 प्रतिशत अकों के साथ उत्तीर्ण करने पर कु. तनुजा वर्मा को सम्मानित किया गया।

शिविर के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री सहित मंत्री, विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रतिक्रिया ले रहे हैं। इस दौरान कलस्टरवार समस्या निवारण शिविर आयोजित कर अधिकारी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए गांवों में पहुंच रहे हैं।

मंत्री श्री यादव ने जनता से अपील की कि वे अपने छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण इन शिविरों के माध्यम से कराकर सरकार की योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित होवें। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार की मंशा है कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचे। इससे पहले मंत्री श्री यादव ने शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा कर आवेदन निराकरण के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर आवेदन निराकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम लवकेश ध्रुव, जनपद सीईओ जागेन्द्र साहू सहित समस्त विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में ग्रीष्मकालीन अवकाश हेतु “वर्क फ्रॉम होम” एवं “वाहन पूलिंग” व्यवस्था लागू
    • May 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // भारत के सर्वाेच्च न्यायालय एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देशों के अनुपालन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय दुर्ग में ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि 2026 के दौरान…

    और पढ़ें
    अहिवारा के मंगल भवन में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न
    • May 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित…

    और पढ़ें