अहिवारा के मंगल भवन में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न

शेयर करें

दुर्ग // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में वार्ड क्र. 09, 10, 11 एवं 12 के साथ पूरे नगर के नागरिकों द्वारा मांग व शिकायत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिविर में कुल 275 मांग/शिकायत प्राप्त हुई है।

शिविर में आधार अपडेशन 10, नया आधार 04, आभा आई डी 72, श्रम कार्ड 02, महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी 30, स्वछता दीदियों को पीपीई किट वितरण-44, परिवहन विभाग द्वारा 16 लोगों का लर्निंग लायसेंस बनाया गया। 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया गया। साथ में टी.बी. जाँच हेतु एक्सरे एवं दवाई वितरण किया गया। शिविर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिये नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

शिविर के अंत में उपस्थित समस्त आम नागरिकों और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को  मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा,  वार्ड क्र. 02 पार्षद अनुज साहू, वार्ड क्र. 10 पार्षद नुकिता देवांगन, वार्ड क्र. 11 पार्षद इन्द्रजीत राउत, वार्ड क्र. 12  पार्षद पुरषोत्तम वर्मा, वार्ड क्र. 13 पार्षद केशव महिलांग, वार्ड क्र. 14 पार्षद मीना जोशी, वार्ड क्र. 15 पार्षद मुकुंद पटेल के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत, उपअभियंता खिलानंद कुल्हारे, समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव
    • September 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस पहचान को बदलते हुए कच्चे संसाधनों की बजाय वैल्यू…

    और पढ़ें
    अधिकारियों को बिना अनुमति कार्यालय नहीं छोड़ने के दिए निर्देश, निर्माण स्थलों की समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने कहा
    • September 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने बरसात के समाप्त होते ही निर्माणाधीन पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश…

    और पढ़ें