जामुल // एस. निर्मला, उम्र 32 वर्ष, महिला पीएम आवास, 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड भिलाई में अपने निवास में अवैध रूप से गांजा संग्रहित कर बिक्री कर रही थी । शुक्रवार 01 मई को सुबह 09:00 बजे मुखबिर से सूचना पर थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद बोरी में कुल 2 किलो 880 ग्राम गांजा एवं नगद राशि बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 20(ख), 27(क) NDPS Act के तहत विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को 02 मई शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजा गया।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जप्त करने में सफलता प्राप्त की।




