सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग पार्किंग से स्कूटी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

जामुल // अरमान अली खेरधा निवासी द्वारा 23 अप्रेल को जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 अप्रेल बुधवार को दोपहर लगभग 02:00 बजे अपनी स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG 07 BG 3996 को सिम्प्लेक्स इंजीनियरिंग के पास पार्क कर कार्य हेतु गया था, उसी दौरान वापस आने पर स्कूटी चोरी हो गई थी ।

Advertisements
KWBD

रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 272/2026 धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही पर लक्ष्मण बारले ग्राम खपरी थाना कुम्हारी, को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिसने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर विधिवत जप्त की गई। आरोपी को 02 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें विवेचना टीम एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें’ ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई…

    और पढ़ें
    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें