भिलाई // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” की 133वीं कड़ी का आयोजन जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक व्यापक रूप से किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में Beating Retreat समारोह की भव्यता, भारतीय संगीत की बढ़ती भूमिका तथा सशस्त्र बलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अब इस समारोह का संगीत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे देशवासी अपनी सैन्य परंपराओं से और अधिक जुड़ सकें।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के प्रेरक उदाहरण भी साझा किए, जिनमें कच्छ के रण में फ्लेमिंगो पक्षियों का संरक्षण, उत्तर प्रदेश में ‘गज मित्र’ पहल तथा छत्तीसगढ़ में काले हिरण (Blackbuck) की बढ़ती संख्या शामिल हैं।
उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट में बांस (Bamboo) उद्योग की सफलता, महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार सृजन की सराहना करते हुए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही, National Archives of India द्वारा ऐतिहासिक दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की पहल को भी महत्वपूर्ण बताया।
प्रधानमंत्री ने गणित ओलंपियाड में भारतीय छात्राओं की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया तथा जनगणना 2027 में डिजिटल भागीदारी को आसान और सुरक्षित बताया।
अपने संदेश में उन्होंने भारतीय खाद्य परंपराओं, विशेष रूप से भारतीय चीज (Cheese) की वैश्विक पहचान, तथा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के महत्व का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” समाज में जागरूकता, प्रेरणा और सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक प्रभावी माध्यम है। अंत में सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चिन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, बिजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।





