नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली ‘महिला विरोधी’ कांग्रेस का भाजयुमो भिलाई ने फूंका पुतला

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा भिलाई जिला संगठन के मार्गदर्शन में आज भिलाई की सड़कों पर कांग्रेस के विरुद्ध भारी आक्रोश देखने को मिला। भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ की राह में रोड़ा अटकाने और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के साथ छल करने के विरोध में आयोजित किया गया।

महिलाओं के हक की राह में रोड़ा बनी कांग्रेस: सौरभ जायसवाल

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी राजनीतिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। लेकिन कांग्रेस ने अपनी पुरानी परंपरा को दोहराते हुए महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

“कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश में मातृशक्ति का नेतृत्व बढ़े। वह महिलाओं को केवल एक ‘वोट बैंक’ की तरह इस्तेमाल करती आई है। इस अधिनियम का विरोध करके कांग्रेस ने फिर साबित कर दिया है कि वह बुनियादी रूप से एक महिला विरोधी पार्टी है।”

विपक्ष का असली चरित्र उजागर
भाजयुमो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने सदन के भीतर और बाहर इस बिल का विरोध कर देश की करोड़ों महिलाओं की प्रगति को रोकने का प्रयास किया है। विपक्षी गठबंधन का यह कृत्य उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

भिलाई की सड़कों पर उतर कर युवा मोर्चा ने जन-आक्रोश किया

देशभर की महिलाओं में जहाँ इस बिल को लेकर भारी उत्साह और खुशी का माहौल है, वहीं कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति ने मातृशक्ति को अपमानित किया है। इसी अपमान का बदला लेने और जनता को कांग्रेस के असली चेहरे से अवगत कराने के लिए भाजयुमो भिलाई ने उग्र प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल जिला महामंत्री अमित राजपूत भाजयुमो में जिला उपाध्यक्ष शुभम चिंचोलकर, सौरभ चटर्जी, तुषार देवांगन प्रवीण यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक जिला मंत्री अर्पणा मुखर्जी, नितेश सिंह अखिलेश सिंह, सिद्धार्थ रावत, कन्या शक्ति माही तिवारी, समीक्षा, दीपशिखा, जिला कार्यालय प्रभारी नरेंद्र वर्मा मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी,चंदन यादव,अनुराग मार्कंडेय, संदीप पाली, भास्कर राव, मनीष, भोला कुंभकार राजेश यादव, जिला कार्यालय मंत्री बसन्त राजपूत मंडल महामंत्री अर्पित तिवारी राज मिश्र, सतबीर सिंह, नीतीश राय एवं युवा मोर्चा के जिला एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की त्वरित पहल दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि देगी
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार…

    और पढ़ें
    मजबूत अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल नीतियों से तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित एक निजी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने…

    और पढ़ें