मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

शेयर करें

रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के कोपलवाणी विद्यालय के मूक-बधिर बच्चे कृष्ण और राधा की वेशभूषा में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष छविन्द्र कर्मा, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया।
कोपलवाणी विद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर स्नातक स्तर के बच्चे शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सभी बच्चों को नृत्य, पेंटिंग और ड्रॉइंग की विधाओं में भी प्रशिक्षित किया जाता है। इससे पूर्व विद्यालय के बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री जी को अपने हाथों से निर्मित उनकी पेंटिंग भी उपहार स्वरूप भेंट किया जा चुका है।

  • Related Posts

    दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद श्री महादेव कावरे को भावभीनी विदाई
    • May 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने पर आज नवा रायपुर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान
    • May 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कभी लंबी कतारों, घंटों इंतजार, दस्तावेजों के सत्यापन में देरी और बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने वाली पंजीयन प्रक्रिया अब पूरी तरह बदलती दिखाई दे रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *