विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने योग्य है बजट - सौरभ जायसवाल

विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने योग्य है बजट – सौरभ जायसवाल

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा छत्तीसगढ़ के निर्माण के बाद पिछले 25 वर्षों में पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1.72 करोड़ पहुंच गया है। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है और कुल बजट आकार 1.72 करोड़ है। युवाओं पर विशेष फोकस 1097 करोड़ का बजट युवाओं के लिए जारी हुआ है l

राज्य के विश्वविद्यालयों को अनुदान, व्यावसायिक विस्तार के लिए 731 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये l

25 नए महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 25 करोड़ एवं आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन के लिए 50 करोड़ रुपये तथा नए CGIT संस्थानों की स्थापना के लिए 38 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

युवाओं का बजट छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान। इसके अलावा CG ACE (प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सहायता) योजना के लिए 33 करोड़ रुपये और 36 इन्क्यूबेशन सेंटर एवं STPI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नालंदा पुस्तका में करियर काउंसलिंग केंद्र हेतु 10 करोड़ l

शिक्षा पर विशेष फोकस
बजट में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो नई एजुकेशन सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान रखा गया है।

महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 70 लाख महिलाओं को 14 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जाने की जानकारी दी। नए बजट में इस योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 5 नई आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 42 करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दवाओं की गुणवत्ता जांच हेतु 25 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित की जाएगी। रायपुर में नया होम्योपैथी कॉलेज भी खोला जाएगा l

मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये और विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की भी घोषणा की गई है।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार का यह तीसरा जनकल्याणकारी बजट विकास कि ओर प्रगति को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा l

  • Related Posts

    प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों के खाते में राशि अंतरित करेंगे

    और पढ़ें
    अगले वर्ष से श्रमिकों के 200 बच्चों को उत्कृष्ट स्कूलों में दाखिला हेतु अभिनव पहल
    • March 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंश्रमिक आवास एवं ई-रिक्शा की राशि 01 लाख रूपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रूपए कर दी गई रायपुर // छत्तीसगढ़ विधानसभा में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा श्रम विभाग…

    और पढ़ें