बेरला विकास खंड मे भाजपा किसान मोर्चा ने जनजौहर चौपाल लगाकर विकसित भारत VB-GRAMG के संबंध में जानकारी दी

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के तत्वधान मे बेमेतरा जिला के विकासखंड बेरला के अंतर्गत 3 ग्राम पंचायत गोंडगिरी, खमतराई, गाडामोर में कृषक श्रमिक जनजौहर चौपाल लगाकर विकसित भारत VB-GRAMG सबंध में जानकारी दी गई l

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिजेंद्र सिंह प्रदेश संयोजक (VB-GRAMG), रविंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा (छ. ग), कमलेश सिंह राजपूत संयोजक भू राजस्व त्रुटि सुधार भाजपा किसान मोर्चा (छ.ग)प्रकल्प, दिनेश सिंह भाजपा NGOप्रकोष्ठ (छ.ग), रविंद्र सिंह चौहान प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा (छ.ग) मुख्य रूप से उपस्थित थे ल

इस चौपाल कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिजेंद्र सिंह जी (VB-GRAMG)के प्रदेश संयोजक ने कहा कि भारत का विकास तब होगा l जब गांव का विकास होगा रोड, पक्के मकान, जल संसाधन, स्कूल,कॉलेज का निर्माण यह सभी मूलभूत समस्या भी VB GRAMG के तहत होगा l और इसकी गारंटी स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है जैसे कि इसका उदाहरण महतारी वंदन योजना जो आज छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को ₹1000 खाते के माध्यम से प्रति माह लाभ मिल रहा है l

इसी कड़ी मे रविंद्र सिंह ठाकुर( प्रदेश प्रवक्ता भाजपा किसान मोर्चा(छ.ग) ने विस्तार पूर्वक योजना के बारे में बताया एवं श्रमिकों को इस योजना में सहभागी बनकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान बनने का आह्वन किया l

इसी कड़ी में NGO प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत होने वाले काम आने वाली पीढियों के लिए भी लाभदायक एवं जनहितैषी होगी!
इस कार्यक्रम मे रविंद्र सिंह चौहान (भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य) ने कहा कि हर ग्रामीण परिवार के श्रमिकों को प्रतिवर्ष 125 दिनों की वेतन रोजगार और कानूनी गारंटी दी जाएगी! इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत को रोजगार आजीविका इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से नई दिशा देना है l

इस कार्यक्रम का संचालन कमलेश सिंह राजपूत ने किया और कहा कि पूर्व की योजना और अभी की योजना में जमीन आसमान का फर्क है l इस योजना में ग्रामीण योजना हितैषी कार्य है! और आभार व्यक्त ग्राम पंचायत खमतराई के सरपंच प्रहलाद सारथी ने किया l

इस कार्यक्रम में उपस्थित नेतराम साहू, भुवन साहू (कार्यालय सचिव छत्तीसगढ़ किसान मितान महासंघ) सरपंच प्रतिनिधि अलखराम पाटिल, गुलशन साहू, इंद्राणी वर्मा (गोंडगिरी सरपंच), बलिराम, रामानंद साहू, सचिव-कोमल कुमार, स्वरूपानंद वर्मा, रोजगार सहायक -डिकेन्द्र वर्मा बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रमिक उपस्थित थे l

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रायपुर के गुढ़ियारी विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल, गोविंदाओं की टोलियों का बढ़ाया उत्साह
    • September 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। उत्सव में उमड़े जनसमूह के बीच…

    और पढ़ें
    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ
    • September 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान…

    और पढ़ें