डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय वार्षिक खेल-कूद का सफल आयोजन

शेयर करें

जामुल // डॉ. मनराखन लाल साहू शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद का आयोजन बड़े उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. सिंह के सफल निर्देशन में संपन्न हुआ । प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

खेल गतिविधियों के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, तवा फेंक, 200 मी दौड़, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, सुरीली कुर्सी दौड़, रस्साकस्सी तथा धीमी साइकिल रेस सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश एवं अनुशासन के साथ सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ल

प्राचार्य डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मेश्राम सहित समस्त प्राध्यापक बलराज ताम्रकर, डॉ.भावना माहुले, गजेंद्र कश्यप, डॉ. संजय परगनिहा, डॉ. रचना चौधरी, पी. हेमा राव, डॉ. अंजू माला साहू, डॉ. अशोक यादव, भुनेश्वर साहू एवं अरविंद बंजारे का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं उत्साहवर्धक सिद्ध हुआ।

  • Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों…

    और पढ़ें
    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिकतम फायदा लोगों को शीघ्र मिले इसके लिए सूचना प्रौद्योगिक की…

    और पढ़ें