आगामी कार्यक्रमों को लेकर भिलाई जिला भाजपा की बैठक सम्पन्न

शेयर करें


भिलाई // भारतीय जनता पार्टी के जिला भिलाई के प्रभारी रामजी भारती (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व बैठक का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पावन छवि एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं कौशल विकास हेतु आगामी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रामजी भारती ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, सेवा कार्यों एवं जनसंपर्क अभियान की प्रभावी रणनीति से अवगत कराना है। शिविर में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अनुभवी वक्ता विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। शिविर के प्रमुख विषयों में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा शामिल रहेगी।

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ लेने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल , सुषमा जेठानी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ,चिन्ना केशवल्लू ,चंद्रकांता मंडले ,पूनम शुक्ला, गोपाल कृष्ण वर्मा,जिला मंत्री पारस जंगल ,मनोज तिवारी,कुबेर शर्मा,रश्मि सिंह,भारती साहू,कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहु, विजय सिंह कार्यालय मंत्री योगेंद्र सिंह सचिन ताम्रकार, जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल,आई टी सेल बॉबी चौहान,सुभाष शर्मा,जाकिर अंसारी,दीप पटेल,महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर,धर्मेन्द्र सिंह, हीरामन रोहित साहु, गोल्डी सोनी,दीपक भोंडेकर, तरुण सिंह, गोपाल साहु, प्रशांत गुप्ता,महामंत्री- खूबलाल साहु, विभा बाघमार, सूर्या,ठाकुर निहाल, मोती श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, लेतेल यादव, विजय वर्मा, जिला के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे l

  • Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
    • July 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के बोरसी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, आदर्श कन्या शाला एवं जेआरडी विद्यालय में आयोजित…

    और पढ़ें
    जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
    • June 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन…

    और पढ़ें