मुख्यमंत्री श्री साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह के माध्यम से हमें सीख दी की दृढ़ संकल्प से जीवन की सभी चुनौतियों को परास्त किया जा सकता है।

गांधी जी के विचार हम सबको आज भी प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हरी खाद और नील-हरित काई से खेती को मिलेगी नई दिशा, रासायनिक खाद पर निर्भरता घटाने की पहल
    • April 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // खेती की बढ़ती लागत और मृदा की गिरती उर्वरता के बीच मुंगेली जिला प्रशासन ने टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की…

    और पढ़ें
    बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी
    • April 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल में स्थित ग्राम चाऊरडोंगरी, जो कभी दुर्गम पहाड़ी रास्तों और संसाधनों की कमी से जूझता था, अब विकास की मुख्यधारा से जुड़…

    और पढ़ें