मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

शेयर करें


रायपुर // नरेंद्र मोदी विचार मंच से विभक्त होकर गठित मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के विजन और 2047 के अधूरे संकल्पों को पूर्ण करने के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिंह मंडलोई ने बताया कि मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, युवा सशक्तिकरण और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को केंद्र में रखकर कार्य करेगा। यह मंच उन युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेगा जो देश को आत्मनिर्भर, भ्रष्टाचार-मुक्त और वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देखना चाहते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष वासु शंकर साहू ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विचारशील राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा सके। आगामी दिनों में जिला व मंडल स्तर पर भी कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और वैचारिक स्पष्टता के उद्देश्य से कार्य करेगा। युवाओं को नीति, विचार और राष्ट्रहित से जोड़ना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में “विकसित भारत – सशक्त युवा” के नारे के साथ देश के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार,65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्र
    • April 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धमतरी जिले में स्थित रविशंकर सागर जलाशय, जिसे गंगरेल बांध के नाम से जाना जाता है, को अब उन्नयन और महत्वपूर्ण मरम्मत कार्यों के जरिए और अधिक…

    और पढ़ें
    अनुच्छेद 275 (1) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड अनुसार निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण : सोनमणि बोरा
    • April 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आदिम जाति, अनुसचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने कहा है कि अनुच्छेद 275 (1) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों…

    और पढ़ें