क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूरी तरह निकालकर कराया जा रहा है डामरीकरण

शेयर करें

रायपुर // लोक निर्माण संभाग क्रमांक-01 रायपुर के अंतर्गत फुंडहर से देवपुरी सड़क, जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है, इसके क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूरी तरह हटाने के बाद पुरानी सड़क को रफ करके नया डामरीकरण कराया जा रहा है, ताकि नये डामरीकरण के परत की पकड़ अच्छी हो और कार्य की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे। इस सड़क मरम्मत पेच वर्क के कार्य में घोटाला और गड़बड़ी को लेकर कतिपय इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबर को कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण में पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

Advertisements
KWBD

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हांकित कर उनके मरम्मत एवं पेच वर्क की कार्ययोजना तैयार की जाती है। इसी कार्ययोजना के अनुरूप उक्त सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फुंडहर-देवपुरी मार्ग के दो किलोमीटर हिस्से के डामरीकरण का कार्य वर्ष 2018 में कराया गया था। इसके डामरीकरण कार्य की परफार्मेंस गारंटी की अवधि वर्ष 2021 तक थी। वर्ष 2018 में यह दो किलोमीटर लंबी और डिवाईडर के दोनों ओर 10.50 मीटर औसत चौड़ाई में डामरीकरण का कार्य एक करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से कराया गया था। उक्त सड़क के मरम्मत हेतु पेच वर्क के लिए दो करोड़ से अधिक की राशि खर्च किए जाने की बात पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक है।

कार्यपालन अभियंता ने बताया कि वर्ष 2018 में निर्मित इस सड़क के कुछ हिस्से के स्कीड होने के कारण कहीं-कहीं यह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। विभाग की अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार इस सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को जेसीबी से पूर्णतः निकालकर पुरानी सड़क के सरफेस को रफ करके डामरीकरण का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने 126 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रदान किए राज्य खेल अलंकरण
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को मिली 1.74 करोड़ रुपए से अधिक की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान, प्रदेश…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें