स्वर्गीय ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह में जामुल की 5 बार की भाजपा पार्षद को सम्मानित किया

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग संभाग स्तरीय साहू सम्मेलन एवं स्वर्गीय ताराचंद साहू स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में रविशंकर स्टेडियम मानस भवन में किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने समाज सेवा, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न समाजों के 36 रत्नों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisements
KWBD

इसी क्रम में नगर पालिका परिषद जामुल की पांच बार की महिला पार्षद एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्य समिति सदस्य श्रीमती कविता विश्वाल को साल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने श्रीमती विश्वाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्वल भविष्य का कामना की l

कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, दीपक ताराचंद साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहू एवं श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व विधायक बालोद प्रीतम साहू, सहित दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी का श्रवण…

    और पढ़ें
    1 से 3 सितंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर होगा भव्य आयोजन, पारंपरिक लोक वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियों के साथ दिखेगा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का रंग
    • August 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत और आधुनिक सुरों के अनूठे संगम को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘रंग तरंग’…

    और पढ़ें