संगठन, संस्कार और सेवा के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण को गति दे – संजय पांडे

शेयर करें

धमधा // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य तहत में सकल हिंदू समाज बोरी मंडल द्वारा ग्राम डोमा में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

मुख्य वक्ता संजय पांडे (दुर्ग विभाग कार्यवाह) ने सामाजिक एकता और नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया।

आयोजनकर्ताओं के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर विशेष जोर दिया। मुख्य वक्ता संजय पांडे ने अपने संबोधन में संघ के पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक जागरण, स्वदेशी अपनाव, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि ये आयाम समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज में जागृति आई है और अब समय संगठन, संस्कार और सेवा के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण को गति देने का है। सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक गौरव व राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त की।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भारत माता एवं श्री रामचंद्र जी के भव्य आरती के साथ हुआ, जिसमें सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में कैम्पा की समीक्षा बैठक संपन्न
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे- पुल-पुलियों, मार्गों और…

    और पढ़ें
    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकासखंड उसूर का अतिसंवेदनशील ग्राम तर्रेम, जो कभी माओवादी प्रभाव के कारण पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई…

    और पढ़ें