विशाल हिन्दू सम्मेलन हनुमान चालीसापाठ सिरसा खुर्द में सम्पन्न हुआ

शेयर करें

दुर्ग // सर्व समाज के तत्वाधान में बुधवार को ग्राम सिरसा खुर्द में विशाल हिन्दू सम्मेल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l कार्यक्रम की शुरवात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ से किया गया l जिसमें चिखली, खपरी, कूटेलाभाटा, जेवरा-सिरसा, भटगांव, समोदा, कचन्दूर गाँव से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं युवा जन हिंदू सम्मेलन में समिल्लित हुए l अतिथियों द्वारा भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई l सरस्वती शिशु मंदिर सिरसा खुर्द के बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाया गया l

कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में डॉ सुनील पटेल, विशेष अतिथि पंडित ज्योतिष कृष्णमूर्ति शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता बीना भारती मुख्यरूप से उपस्थित रहे l

श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रचना विषम परिस्थितियों में हिंदू को संगठित करने के लिए की गई वर्तमान समय में परिवार में पढ़ें लिखे समझदार वैचारिक परिवर्तन पर विशेष ध्यान देना होगा बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी अपने दायित्व को नहीं समझ पा रहे है ना माता पिता के प्रति अपनी उत्तरदायित्व और ना देश के प्रति एक शिक्षित नागरिक होने का कर्तव्य निभा पा रहे हे यह बड़ी समस्या के रूप में बढ़ रही है हमें धर्म परिवर्त की बात को गंभीरता से लेना होगा हम घर में अपनी परिवार के बीच बैठ के बात चित करके एक दूसरे को समझान होगा l

पंडित कृष्णमूर्ति शर्मा ने कहा हिंदुत्व के प्रति जागरूकता केवल स्वयंसेवकों की नहीं है समाज को भी आगे आना होगा परिवार में बचपन से ही संस्कार डालना होगा हर व्यक्ति को मन से संकल्पित होकर जिम्मेदारी से अपनी दिनचर्या में अध्यात्म के प्रति सेवा भाव से लगन शील होना की जरूरत है l

बिना भारती ने बताया कि पारिवारिक सद्भावना प्रेम सहित बड़े बुजुर्गों के सम्मान तथा सामाजिक प्रतिष्ठा को बनाए रखने तथा विधर्मी होने से समाज को बचाए रखने पर जोर देना होगा l

  • Related Posts

    एफआईआर और चार्जशीट के ऑनलाइन प्रेषण, ई-साक्ष्य, नाफिस तथा ई-समन के त्वरित क्रियान्वयन पर विशेष बल
    • September 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने नवीन आपराधिक कानूनों के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों तथा अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने…

    और पढ़ें
    समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज
    • September 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंकुलपतियों ने जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर दिया जोर ​रायपुर // छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जन-उपयोगी बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा…

    और पढ़ें