जैतखाम लोकार्पण एवं पंथी नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक संगीता सिन्हा

शेयर करें

बालोद // पड़कीभाट में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती के पावन अवसर पर जोड़ा जैतखाम लोकार्पण कार्यक्रम में संजारी बालोद के लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा व जिला अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी शामिल होकर क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की l

विधायक संगीता सिन्हा जी ने कहा कि संत गुरु घासीदास बाबा ने मानव समाज को मानवता का संदेश देने के साथ ही एक सूत्र में बाधने का कार्य किया है। संत गुरु घासीदास बाबा ने समुचे जगत की कल्याण का रास्ता दिखाया है उनका संदेश मनखे-मनखे एक समान आपसी भाईचारा और सबको एक सूत्र में बांधकर रखने का संदेश देता है,बाबा जी की अमृतवाणी को हम सभी अपने जीवन में उतार कर जीवन को चरितार्थ कर सकते है।

गुरु जी ने अपने जीवन में मानवता एकता व समृद्धि का मार्ग दिखाया है जो आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है,उनका संदेश सभी को एक सूत्र में बंधने को और आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने के साथ साथ समाज मे सबका बराबर मान संम्मान करना गुरु घासीदास का यह संदेश सबको एक नई राह एवं ऊर्जा के साथ जीने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, जनपद सदस्य निर्मला बंजारे, वैभव साहू, राकेश उईके, हेमंत यादव, रामचंद मारकंडे एवं सतनाम समाज सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
    • October 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) द्वारा  25 सितंबर से 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के 06 जिलों कोण्डागांव, नारायणपुर कांकेर, धमतरी,…

    और पढ़ें
    बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन
    • October 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप के विशेष मार्गदर्शन और निर्देशानुसार, बस्तर संभाग में वन्यप्राणियों के संरक्षण और उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग को लेकर…

    और पढ़ें