महाविद्यालय में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

शेयर करें

बालोद // शासकीय महाविद्यालय गुरुर में “मेरा युवा भारत” बालोद के परिप्रेक्ष्य में, एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना था । कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.के.एल.रावटे ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

नंदकिशोर शर्मा ने खेल के महत्व एवं उनसे होने वाले लाभ के बारे में बताया साथ ही स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

खेल का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. एल. रावटे और नंदकिशोर शर्मा व अन्य प्रोफेसरों के द्वारा गोला फेक से प्रारंभ हुआ।कुछ समय पश्चात् जिला संगठक डॉ .लीना साहू राष्ट्रीय सेवा योजना हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग का आगमन हुआ जिन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े योजनाओं व उनसे होने वाले लाभ के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया l

मुख्य खेल बालक वर्ग में गोला फेक, 200 मीटर दौड़, कबड्डी एवं बालिका वर्ग में गोला फेक, तवा फेक, 100 मीटर दौड़ ,रस्सा खींची का आयोजन किया गया।

विजेताओं में बालक वर्ग से गोला फेक में नीरज ने प्रथम स्थान,आकाश ठाकुर ने द्वितीय स्थान,मयंक सिंन्हा ने तृतीय स्थान , 200 मीटर दौड़ में मयंक ने प्रथम स्थान,मयंक सिंन्हा ने द्वितीय स्थान, करण ने साहू तृतीय स्थान,कबड्डी में नीरज एवं साथी ने प्रथम स्थान, अमित एवं साथी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इसी तरह से बालिका वर्ग में तवा फेक में नेहा ढीमर ने प्रथम स्थान,पूर्णिमा ने द्वितीय स्थान, लेमिका यादव ने तृतीय स्थान , 100 दौड़ में कविता ने प्रथम स्थान, पूर्णिमा ने द्वितीय स्थान , नेहा ढीमर ने तृतीय स्थान,रस्सा खींची में रेणुका एवं साथी ने प्रथम स्थान, कविता एवं साथी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी बीच संचारी बालोद की विधायिका श्रीमती संगीता सिंन्हा जी का आगमन हुआ स्वागत सत्कार के पश्चात् श्रीमती संगीता सिंन्हा जी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जीवन में खेल के महत्व बताते हुए कहा कि खेल से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव है।

सभी को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के समापन में उपस्थित जनपद पंचायत गुरुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.केएल रावटे के कर कमलों द्वारा सभी विजेताओं को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ.योगेंद्र कुमार धुर्वे के द्वारा किया गया एवं आभार प्रकट प्रो. जी.एस.देवांगन के द्वारा किया गया।

इस ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी प्रोफेसर जी.एस. देवांगन के निर्देशन में डॉ. मोहन कुमार साहू , सुश्री सुमन साहू, हेमेंद्र चौधरी (खेल सहयोगी), तोरन सिन्हा खेल प्रशिक्षक,कौशल गजेंद्र का विशेष योगदान रहा।

इस एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे जिसमें प्रो. एल.के. हिरवानी, प्रो. डी. के. रात्रे, प्रो. डी.के. बरसेल, प्रो. टी .एस. साहू, प्रो. आर.के.सोरी, प्रो. योगेश साहू, प्रो. प्रेमचंद साहू, डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. हितेश राठौर, सुश्री टीना देवांगन,दीपिका साहू,सीमा साहू,कमला कुरेटी,साथ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा ।

  • Related Posts

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी
    • September 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज पुनरीक्षण कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर पहुंचे बाइक राइडर्स
    • September 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय…

    और पढ़ें