अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश का 58वां अधिवेशन 19, 20 एवं 21 को दुर्ग जिले में

शेयर करें

भिलाई // अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ प्रदेश का 58वां प्रदेश अधिवेशन 19, 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित सेक्टर-6 सिविक सेंटर के कला मंदिर में आयोजित होने जा रहा है। पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों से 550 से अधिक विद्यार्थी प्रतिनिधि भाग लेंगे।

अधिवेशन के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों, वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक समाज में बढ़ती चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा तथा इन विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे जो आगामी वर्ष में अभाविप की दिशा प्रदान करेगी।

अधिवेशन की सभी गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सेक्टर-6 के "B” मार्केट में एक अस्थायी कार्यालय की स्थापना की गई है। इस अस्थायी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन  09 दिसंबर 2025 को शाम 05 बजे किया गया । उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन BMS कार्यालय, सेक्टर-6, भिलाई में किया गया । वही 11 दिसम्बर को अधिवेशन के लोगो का विमोचन किया गया । 

जहां बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक रामजी साहू उपस्थित रहे। इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री महेश साकेत जी एवं प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा जी  दुर्ग जिला संयोजक प्रवीण यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    सुशासन तिहार-2026 : दुर्ग के चीचा जनसमस्या निवारण शिविर में 300 आवेदनों का हुआ निराकरण
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // शासकीय काम-काज में पारदर्शिता तथा योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अनुक्रम में सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत दुर्ग जिले के ग्रामीण अंचलों में जनसमस्या…

    और पढ़ें
    नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा
    • May 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जिले के धमधा नगर पंचायत पहुंचे उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने धमधा नगर पंचायत के…

    और पढ़ें