मुख्यमंत्री ने श्री राम कथा आमंत्रण पत्र एवं वार्षिक कैलेंडर का किया भव्य विमोचन

शेयर करें

मुख्यमंत्री ने रामकथा में पहुँचने का दिया आश्वाशन, आयोजक समिति को दिया साधुवाद

रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में जामुल स्थित शिवपुरी स्टेडियम में प्रस्तावित दिव्य–भव्य श्री राम कथा महोत्सव के आमंत्रण पत्र एवं वार्षिक कैलेंडर का ससम्मान विमोचन किया। कैलेंडर पर अंकित प्रभु श्री रामलला की तेजोमय छवि निहारकर मुख्यमंत्री ने गहन श्रद्धा व्यक्त की और इस आयोजन को छत्तीसगढ़ की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक गरिमा व आध्यात्मिक चेतना का अनुपम उत्सव बताया।

उन्होंने कहा कि कैलेंडर विमोचन के साथ यह आयोजन आधिकारिक रूप से जन–जन तक पहुँचने वाले भक्ति–संस्कृति के विराट अभियान में परिवर्तित हो गया है।

यह नौ दिवसीय श्री राम कथा (29 दिसंबर 2025 – 6 जनवरी 2026) अयोध्या धाम के जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज की पावन वाणी से संपन्न होगी।

इस दौरान कार्यक्रम के संरक्षक संयोजक ईश्वर उपाध्याय, जागेश्वर मल सोनी, उमेश निर्मलकर, नेत राम साहू, जितेंद्र साहू, इंद्रजीत उपाध्याय, वैभव उपाध्याय सहित अन्य सदस्य एवं जामुल निवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने ग्रामीण जीवन, स्थानीय संस्कृति और हाट-बाजार का लिया अनुभव
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहा है। पर्यटन के बदलते…

    और पढ़ें
    राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 42 आकांक्षी शौचालयों सहित स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन की परियोजनाओं को दी स्वीकृति
    • September 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // शहरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49 करोड़ 66 लाख रुपए के 50 कार्यों को मंजूरी दी गई है।…

    और पढ़ें