दिल्ली सरस मेला में दुर्ग जिले की भारती ने लगाया मिलेट्स उत्पादों का फ़ूड स्टॉल

शेयर करें

दुर्ग // राजधानी दिल्ली में आयोजित दिल्ली सरस मेला में छत्तीसगढ़ के मिलेट्स आधारित उत्पादों ने लोगों का दिल जीत लिया। दुर्ग जिले के सत्यम महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य भारती ने यहां फ़ूड स्टॉल लगाकर कोदो, कुटकी और रागी से बने विविध व्यंजनों की प्रदर्शनी व बिक्री की। भारती द्वारा तैयार किए गए मिलेट्स लड्डू, चीला, बिस्कुट, नमकीन और हेल्दी स्नैक्स को दिल्लीवासियों ने खूब पसंद किया।

भारती ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिलेटस उत्पादों को बढ़ावा देने से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। भारती ने कहा कि दिल्ली सरस मेला में हिस्सा लेना उनके लिए बहुत बड़ा अवसर है। मेले में आए लोगों ने मिलेट्स के उत्पादों की सराहना की। साथ ही बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है।

  • Related Posts

    प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के अधिकारियों…

    और पढ़ें
    आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • April 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का अधिकतम फायदा लोगों को शीघ्र मिले इसके लिए सूचना प्रौद्योगिक की…

    और पढ़ें