राष्ट्रीय मतदाता दिवस को बीएलओ होंगे सम्मानित 

शेयर करें

दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में प्रगति पर है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जहां के भाग संख्या पर 800 या उससे अधिक मतदाता है और उस भाग संख्या के बीएलओ द्वारा 28 नवम्बर 2026 तक 100 प्रतिशत गणना फार्म एवं संग्रहण व डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले प्रथम 03 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को संबंधित विधानसभा के 100 प्रतिशत कार्य करने वाले 03 बीएलओ का चयन अच्छी तरह से मूल्यांकन उपरांत चिन्हाकन कर अनुशंसा सहित सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा गया है।   

  • Related Posts

    वीबी जी राम जी और महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से 11.69 लाख रुपये में निर्मित हुआ नया आंगनबाड़ी भवन
    • September 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसेवा की कहानी: पहाड़ी कोरवा बस्ती के नन्हे कदमों को मिला बेहतर माहौल, लालमाटी में नया आंगनबाड़ी भवन बना पोषण और सीखने का केंद्र दूरस्थ जनजातीय बस्ती में बच्चों…

    और पढ़ें
    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
    • September 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक्स अकादमी में खिलाड़ियों के प्रवेश (नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश) के लिए…

    और पढ़ें