किसानों के समय पर भुगतान से बढ़ा आत्मविश्वास, धान खरीदी शुरू होते ही मिली राहत

शेयर करें

रायपुर // प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन जारी है. कबीरधाम जिले के खाम्ही गांव के छोटे किसान हजारी कश्यप इस बार धान खरीदी शुरू होते ही नई ऊर्जा और खुशी से भर उठे। उनकी कुल 2.50 एकड़ जमीन में से 1.20 एकड़ में धान और बाकी खेत में गन्ने की फसल लहलहा रही थी। जैसे ही 15 नवंबर से जिले में धान खरीदी शुरू हुई, हजारी कश्यप ने सबसे पहले अपना टोकन लिया और अपने धान की बिक्री के लिए तैयार हो गए।

धान खरीदी केंद्र पहुंचने पर उन्हें पूरा माहौल सहज और सुव्यवस्थित लगा। केंद्र पर किसानों के बैठने से लेकर पेयजल तक सभी व्यवस्था थी। उन्हें किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हुई। हजारी कश्यप 24.40 क्विंटल धान लेकर पिपरिया खरीदी केंद्र पहुँचे। वहाँ पहुँचते ही उन्हें तुरंत बारदाना मिल गया और थोड़ी ही देर में उनके धान की तौल भी पूरी हो गई। पूरी प्रक्रिया इतनी सरल और सुचारू रही कि वे आसानी से अपना धान बेचकर घर वापस चले गए।

हजारी कश्यप बताते है कि सबसे बड़ी खुशी तो तब मिली, जब उनका धान बेचने का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुँच गया। यह राशि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इस समय उनकी धान कटाई की थ्रेशर मशीन का सीजन चल रहा है। मजदूरों को भुगतान करने और ट्रैक्टर में डीज़ल डलवाने जैसे काम अब आसानी से हो पा रहे हैं।

श्री हजारी कहते हैं कि सरकार द्वारा छोटे किसानों का धान पहले खरीदना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वे बताते है कि मेरा धान जल्दी बिक गया, पैसा भी समय पर मिल गया। अब मैं बिना चिंता अपने बाकी काम कर पा रहा हूँ। सरकार की इस व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को…

    और पढ़ें
    सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित
    • June 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में कबीर जयंती के अवसर पर आयोजित संत…

    और पढ़ें