भिलाई // भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के पूरब मंडल के सेक्टर 4 में स्थित SNG विद्यालय के सभागार में विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर की गई।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी प्रदेश आई टी सेल सहसंयोजक एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश बिजपुरिया ,वीरेंद्र साहू, शिरीष अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश मंत्री तुलसी साहू जिला पूर्व नेता प्रतिपक्ष भिलाई निगम संजय दानी, वरिष्ठ नेता बुध्धन सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष चन्ना केशवलु, पूनम शुक्ला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक विजय जायसवाल के द्वारा रखा गया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब आत्म से है चाहे आर्थिक रूप से हो भौतिक रूप से या फिर आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से हो। भारत आज रक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी निर्माण के बल पर आत्मनिर्भर बन रहा है। आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन 2047 आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशीकरण से सेना में आधुनिकीकरण को बढ़ाने का काम के रहे है।
श्री पांडेय ने आगे कहा कि। कारगिल युद्ध के दौरान हम दूसरे देशों के सेटेलाइट पर निर्भर थे।पर आज हम दूसरे देशों को सेटेलाइट दे रहे है। कल तक हमें सेना में छोटे छोटे हथियारों के लिये दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था आज हम कई देशों को टेंक से लेकर मिसाइल,एयर डिफेंस सिस्टम तक दे रहे है।इसे ही आत्मनिर्भरता कहते है। और हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आत्मनिर्भर भारत यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक को सशक्त बनाने का संकल्प है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए हमें अपने देश की क्षमताओं पर विश्वास करना होगा और स्थानीय उत्पादों को अपनाना होगा। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं,किसानों,और छोटे उद्योगों की भूमिका पर जोर देना होगा।उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत। यही हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य होना चाहिए। भारत का निर्माण हमारी राष्ट्रीय प्राथमिकता है। इसका अर्थ है कि भारत को अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना होगा। हम अपनी चीजें खुद बनाएंगे और अपनी ताकत बढ़ाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों से स्वदेशी अपनाने तथा उनका अनुशरण करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मुख्यवक्ता प्रदेश आई टी सेल के सहसंयोजक डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि।जब हम स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं, तो सिर्फ एक सामान नहीं खरीदते,बल्कि एक कारीगर की मेहनत का सम्मान करते हैं,एक परिवार की आजीविका बचाते हैं,और अपने देश की अर्थव्यवस्था को शक्ति देते हैं। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं,जैसे कि पीएम मुद्रा योजना,स्टार्टअप इंडिया,और किसान सम्मान निधि। इन योजनाओं का उद्देश्य देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और देश की आर्थिक विकास दर को बढ़ावा देना है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आत्मनिर्भर भारत अभियान जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना और आयात पर निर्भरता कम करना है। नरेन्द्र मोदी की सरकार मेक इन इंडिया,स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास कर रही है और इसमें हम सफल भी हुए है।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मेक इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि लोकल फ़ॉर वोकल केवल एक आर्थिक अभियान नहीं,बल्कि एक राष्ट्रीय भावना है जहाँ हम अपने देश के स्वाभिमान,संस्कृति और कौशल को आगे बढ़ाते हैं।इसलिए आइए हम संकल्प लें कि रोजमर्रा की जिंदगी में जितना संभव हो स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ और उनकी अच्छाइयों के बारे में दूसरों को बताकर उन्हें भी प्रेरित करें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह जिलामंत्री मनोज तिवारी, पारस जंघेल,रश्मि सिंह, भारती साहू, सहप्रभारी तिलक राज यादव, मदन सेन, प्रवक्ता विजय सिंह, पूर्व महामंत्री बिजेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, सहप्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी, रवि कश्यप सहप्रभारी, रिंकू साहू, आई टी सेल संयोजक विजय चौहान सहसंयोजक ज़ाकिर हुसैन मंडल के अध्यक्ष गोल्डी सोनी,हिरामन रोहित साहू,धर्मेंद्र सिंह मंडल महामंत्री बी पद्मनाभन, ऋतुराज शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, जयललिता चीट्टी बाबू, उमा भादुड़ी, संजय शर्मा,राहुल भोंसले, महेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश गौतम, सीमा तिवारी, सविता नाहक, रामकुमार गुप्ता, ब्रम्हा नायडु, रजनीश कांत, कबीर साहू, तेजश पल, मंजूषा साहू, उपासना साहू, सरिता देवी, सीमा देवी, सुनीता जोशी, ज्योति साहू, पिंकी सिन्हा सहित भारतीय जनता पार्टी के पार्षदगण एवं भिलाई विधानसभा में निवासरत सभी पदाधिकारि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।






