शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है : सरोज पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय आज रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में वैशालीनगर के विधायक रिकेश सेन, रुंगटा ग्रुप्स ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर श्री संजय रुंगटा सहित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं स्कूल छात्रगण उपस्थित रहे।

सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि स्कूल के दिन जीवन के सबसे सुनहरे और यादगार दिन होते है जहां से हमारी शिक्षा, संस्कार और मूल्य आधारित जीवन की शुरुआत होती है, स्कूल का वार्षिक उत्सव बच्चों के लिए बड़ा रोचक होता है, वें सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हैं आज के कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और उनके शिक्षक और अभिभावक दोनों यहां हमारे साथ दर्शक बनकर उनके प्रस्तुतियों का बहुत आनंद लिए, इसके लिए बच्चों और उनके शिक्षक और अभिभावकों को विशेष रूप से बधाई देती हूं।

उन्होंने कहा शिक्षा हमारे जीवन का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है इसलिए सभी से कहूंगी कि शिक्षा के लिए हमेशा प्रेरित करें। विशेष करके हमारी बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाएं, आज छत्तीसगढ़ शिक्षा,उच्च पदों की तैयारी में राष्ट्रीय स्तर पर अपने मुख्य पहचान बना चुका है।

आज हमारे छत्तीसगढ़ की बेटियां और युवा शिक्षा की बदौलत बड़े-बड़े पदों से विभूषित हो रहे हैं। यह हमारे लिए प्रेरणा का विषय है। रुंगटा पब्लिक स्कूल आज हमारे यहां एक विश्वसनीय शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित है जिसने शिक्षा को दिशा में क्षेत्र के लोगों के विश्वास को मजबूत किया है जिसके लिए संस्था के सभी सदस्यों शिक्षकों को बधाई देती हूं।

  • Related Posts

    AI वर्कशॉप का परिणाम: 12वीं के छात्र को बेंगलुरु में इंटर्नशिप
    • April 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धमतरी में 24-25 अप्रैल को आयोजित युवा फेस्ट 2026 के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। यह आयोजन युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला…

    और पढ़ें
    सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
    • April 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला, जो कभी अपनी भौगोलिक दुर्गमता के लिए जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई इबारत लिख रहा है। “मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें