उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देवांगन समाज एवं क्षत्रिय पवार समाज के सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण

शेयर करें

रायपुर // उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान आज देवांगन समाज तथा क्षत्रिय पवार समाज के नए सामुदायिक भवनों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाजजनों ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद ग्रहण कर नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दोनों समाजों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नवीन भवन की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज के युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार समाजों के सशक्तिकरण एवं उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है एवं उनके उत्थान, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। नवीन सामुदायिक भवन समाज की विविध गतिविधियों, बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सभी समाजों एवं वर्गों के विकास हेतु उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान कर रही है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, कपूरचंद ठाकरे, नरेन्द्र देवांगन, शंभू देवांगन, लोकनाथ देवांगन, योगेश ठाकरे सहित सामज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें
    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें