बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत स्कूल में विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई

शेयर करें

दुर्ग // महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बाल दिवस के उपलक्ष्य पर जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हनोदा में “हर बालिका राष्ट्र की पूंजी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सखी वन स्टॉप सेंटर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित एक अम्ब्रेला योजना है जिसके अंर्तगत महिलाओं को एक ही छत के नीचे मुख्य रुप से पांच प्रकार सुविधाएं मुहैया कराई जाती है, ये सुविधाएं है- आश्रय, परामर्श, चिकित्सा, विधिक सहायता व पुलिस की सहायता। 

इस कार्यक्रम में विभागीय जानकारी जैसे, चाइल्ड हेेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में बताया गया कि किसी भी संकटग्रस्त एवं संदिग्ध बच्चे की सहायता हेतु इस टोल फ्री नंबर का उपयोग किया जा सकता है। पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि भारत में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण और उत्पीड़न से बचाने के लिए बनाया गया एक कानून है। यह कानून यौन अपराधों को परिभाषित करता है, जिनमें यौन उत्पीड़न, यौन हमला और पोनोग्राफी शामिल है।

इस अधिनियम के तहत् 18 साल से कम उम्र के बच्चे की सहमति अप्रासंगिक है और यौन शोषण के लिए कठोर दंड का प्रावधान है। 12 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास या मृत्युदंड तक की सजा हो सकती है। यौन हमले के मामलों में कम से कम 10 साल की कठोर कैद से लेकर आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा को सकती है। 

स्कूली बालिकाओं के बीच “परिवार में बेटियों के अधिकार” थीम के अनुरुप निबंध प्रतियोगिता, लघु भाषण प्रतियोगिता एवं कविता वाचन प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने रुचि दिखाते हुए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं स्वयं  के अधिकार, समाजिक कुरीतियों जैसे- लिंग भेेदभाव, समान शिक्षा का अधिकार, पैतृक संपत्ति में बेटियों का अधिकार जैसे अहम् मुद्दो पर अपने विचार उपरोक्त प्रतियोगिताओं के माध्यम से साझा किए।

इसके साथ ही भविष्य में समाज के साथ कदम से कदम मिला कर चलने की कही। विभाग की टीम व अपने गुरुजनों के समक्ष भविष्य के प्रति अपनी संकल्पनाओ को पूरे आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्त किया। भाषण, कविता व निबंध प्रतियोगिता  में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्राचार्य श्रीमती सुभाषिणी झा, शिक्षकगण व विभाग के विभागीय कर्मचारी एचं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें