पुलिस ग्राउंड में मंत्री मोहम्मद अकबर ने भिलाई निगम के 23 अधिकारी/कर्मचारियों का किया सम्मान

शेयर करें

भिलाई ।। कोरोना कॉल के दौरान अच्छे एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले भिलाई निगम के 23 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस ग्राउंड में प्रदेश के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सम्मानित किया ।

कोविड-19 महामारी के दौर में अपने जोन में नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने टीम भावना से कार्य करने के लिए तत्कालीन जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल कचांदूर में अस्पताल की व्यवस्था एवं टीकाकरण कार्य के लिए स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली।

कोविड-19 के रोकथाम के लिए साफ-सफाई, कंटेनमेंट जोन एवं सैनिटाइजर कार्य के लिए जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीके सैमुअल, आर. पी. तिवारी, महेश पांडे एवं यशवंत, चंदूलाल चंद्राकर कचांदूर में अतिसंक्रमण काल में प्रातः कालीन, संध्याकालीन तथा रात्रिकालीन सेवा के लिए हिमांशु देशमुख भवन अधिकारी, विनीता वर्मा सहायक अभियंता, पुरुषोत्तम सिन्हा उप अभियंता, अर्पित बंजारे उप अभियंता, जयंत शर्मा उप अभियंता, नितेश मेश्राम उप अभियंता एवं सिद्धार्थ साहू उप अभियंता, मुक्तिधाम में 24 घंटे सेवा देने वाले कृष्णा देशमुख, संक्रमित व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने एवं मृत व्यक्तियों को प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हेतु सेवा देने वाले दिनेश वर्मा वाहन चालक, शंभूलाल वाहन चालक एवं बाबा मियां वाहन चालक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सम्मानित किया!

  • Related Posts

    आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास, यशोदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    पहले इलाज का खर्च बिगाड़ देता था घरेलू बजट, अब बीमारी के समय आर्थिक बोझ की चिंता हुई कम
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आ रहे बदलाव की कहानियां सामने आ रही हैं। सरगुजा जिले के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *