भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सशक्त एवं सभ्य समाज का करें निर्माण – मंत्री श्री यादव

शेयर करें

दुर्ग / प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव विगत दिवस विजयादशमी पर्व के दिन नगर के बैगापारा मिनी स्टेडियम और ऋषभ ग्रीन सिटी में आयोजित दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां पर भगवान श्रीराम के आरती एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश/नगरवासियों की जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

मंत्री श्री यादव ने प्रदेशवासियों और नगरवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। यह पर्व हमें सत्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाता है। 

मंत्री श्री यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें समाज में समरसता, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाना होगा। यही मार्ग हमें एक सशक्त और सभ्य समाज की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना केवल शासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन में नैतिकता, न्याय और समानता को स्थापित करने का संदेश देता है। आज के बदलते परिवेश में श्रीराम के आदर्शों और दशहरा पर्व की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। 

मंत्री श्री यादव ने प्रदेशवासियों/नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर सकारात्मक सोच, सहयोग की भावना को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि दशहरा का यह पर्व हमें यह संदेश देता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सदैव सत्य और धर्म की ही होती है। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके हुनर और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने में सहायक…

    और पढ़ें
    नमो सेवा-अनकही कहानियां : छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा का किया मंचन
    • September 21, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // नाट्य मंचन में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों…

    और पढ़ें