शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से ओमप्रकाश सेन ने की सौजन्य भेंट

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से यहां मंत्रालय महानदी भवन में  स्थित उनके कार्यालय में श्री ओमप्रकाश सेन ने सौजन्य मुलाकात की। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 3 दिवसीय आईडीसी कैम्प में छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधि ओमप्रकाश सेन ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।    

शासकीय कचना धुरवा कॉलेज, छुरा जिला – गरियाबंद में बी कॉम तीसरे सेमेस्टर के छात्र ओमप्रकाश सेन, ग्राम दादरगांव पुराना निवासी हैं। कैम्प से लौटने के उपरांत उन्होंने मंत्री श्री यादव से मुलाकात की। मंत्री श्री यादव ने ओमप्रकाश सेन को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की भागीदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है।

प्रदेश के छात्र राष्ट्रीय मंचों पर सहभागिता कर समाज और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने श्री ओमप्रकाश सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सामाजिक व शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार जामुल में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का रस्म किया गया
    • May 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 14 मई को पालिका जामुल के वार्ड 09 प्राथमिक शाला जामुल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्र….

    और पढ़ें
    अमित शाह की नेतृत्व में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तैयारियों की समीक्षा की
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय…

    और पढ़ें