मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियों के अंतिम चयन सूची जारी

शेयर करें

अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट पर कर सकते हैं अवलोकन 

रायपुर // मछली पालन विभाग द्वारा आज मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियों के अंतिम चयन सूची जारी कर दिया है। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in/fisheries पर अवलोकन कर सकते हैं। 

मछली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस विभाग के 70 रिक्त मत्स्य निरीक्षक पदों की पूर्ति के लिए व्यापम के माध्यम से 23 मार्च 2025 को प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका प्रावीण्य सूची प्राप्त होने के पश्चात् प्रावीण्य सूची के आधार पर 200 अभ्यर्थियों व दिव्यांगजन तथा भूतपूर्व सैनिकों को दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया गया था। साथ ही दावा आपत्ति का भी निराकरण कर लिया गया है।

दस्तावेज सत्यापन एवं दावा आपत्ति के बाद मत्स्य निरीक्षक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग के वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in/fisheries/FishHi  में अपलोड कर दिया गया है तथा संचालनालय मछली पालन नवा रायपुर, अटल नगर के सूचना पटल में चस्पा भी किया गया हैै।    

  • Related Posts

    गंगरेल बांध के खुले 3 गेट, महानदी तटीय गांवों में अलर्ट जारी
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है, वहीं क्षेत्र के सभी प्रमुख जलाशय अब पूरी तरह लबालब हो चुके हैं।…

    और पढ़ें
    शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में रिक्त सीटों पर संस्था स्तर की काउंसिलिंग 8 सितंबर को
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // उप्रउ शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में स्थानांतरण प्रमाण-पत्र लेने के कारण रिक्त हुई 5 सीटों पर प्रवेश…

    और पढ़ें