कवर्धा अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, महज एक माह के भीतर 145 मरीजों को अब तक मिला लाभ

शेयर करें

रायपुर // प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के निर्देश पर कबीरधाम जिले को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। जिला बनने के बाद पहली बार कबीरधाम जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा प्रारंभ की गई है। 25 जुलाई 2025 को इस सुविधा का शुभारंभ हुआ और महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है।

अब तक कबीरधाम जिले के लोगों को सीटी स्कैन जैसी जांच के लिए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इसमें समय और धन दोनों की दिक्कत होती थी। लेकिन अब यह सुविधा शासकीय जिला अस्पताल में उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव ने बताया कि महज एक माह से भी कम समय में लगभग 145 मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। अब तक सीटी स्कैन जांच का लाभ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों ने उठाया है जिसमें पंडरिया ब्लॉक से  22 मरीज,बोडला से 35 मरीज, सहसपुर लोहारा से  25 मरीज, कवर्धा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 50 मरीज अन्य जिलों से  13 मरीज । इनमें से 14 मरीजों का स्कैन आपातकालीन स्थिति में किया गया, जो मरीजों के उपचार में बेहद सहायक साबित हुआ।

  • Related Posts

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कोरबा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम लेमरू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    और पढ़ें
    सुशासन तिहार जामुल में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का रस्म किया गया
    • May 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 14 मई को पालिका जामुल के वार्ड 09 प्राथमिक शाला जामुल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्र….

    और पढ़ें