स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर आम सभा ,पुतला दहन ,22 अगस्त को

शेयर करें

दुर्ग // वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक मंचों से आहवान किया है कि स्वदेशी के क्रय विक्रय भी राष्ट्र की सच्ची सेवा होगी इस को लेकर स्वदेशी सुरक्षा स्वालंबन अभियान एवं विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर अभियान चलाया जा रहे हैं किसी कड़ी में दुर्ग जिले में 22 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से दुर्ग शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित हाउसिंग बोर्ड परिसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा माल्यार्पण के पश्चात आम सभा का आयोजन किया गया है आम सभा के पश्चात पैदल मार्च रैली के रूप में दुर्ग के पटेल चौक में पहुंचकर विदेशी वस्तुओं की पुतला दहन किया जाएगा l

आयोजित अभियान के बारे में जानकारी देते हुए स्वदेशी अभियान के प्रांत समन्वयक दिनेश पाटील ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कितना सफल रहा हमारे वीर सैनिकों ने स्वदेशी हथियार ब्रह्मोस, आकाश और पिनाक से भारत की शक्ति को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शन किया लेकिन यह युद्ध केवल सीमाओं पर लडा नहीं जा सकता है अब यह एक व्यापार युद्ध है अमेरिका ने इस युद्ध के लिए टैरिफ और चीन ने लो कास्टिंग मैन्युफैक्चरिंग को अपना हथियार बनाएं भारत को इस युद्ध को लड़ने के लिए एकमात्र हथियार है l

” स्वदेशी ” यह लड़ाई अब जनता को लडनी है इसलिए आप हर घर में स्वदेशी की अलख जगानी होगी यह अभियान उसी का शंखनाद है ऐसा कार्यक्रम भारत के सभी जिला केंद्र के साथ दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यक्रम आहुत किया जा रहा है मैं 22 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आप सभी राष्ट्रभक्त स्वदेशी प्रेमी सर्व समाज एवं व्यापारी बंधुओ से निवेदन करता हूं कि अपनी उपस्थिति कार्यक्रम में अवश्य दर्ज करावे एवं राष्ट्र हित में अपना योगदान प्रदान करें

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा, कौशल और ज्ञान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में…

    और पढ़ें
    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें – श्री डेका
    • September 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में वर्ष 2026-27 में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम आज राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य…

    और पढ़ें