भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय स्वास्थ्य स्यंवसेवक अभियान की बैठक का आयोजन हुआ

शेयर करें

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा जिला स्तरीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान की बैठक होटल अमित इंटरनेशनल में आहूत की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर शैलेंद्र खंडेलवाल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ रतन तिवारी भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला के महामंत्री मार्कंडेय तिवारी शंकर लाल देवांगन उपस्थित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे जी ने सेवा ही संगठन के माध्यम से जिला भिलाई के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया राकेश पांडेय जी ने आह्वान किया कि आने वाला समय कैसा होगा हम सभी अनभिज्ञ हैं इसलिए हम सभी को तैयार रहना है आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए और मुझे विश्वास है की हमारे भिलाई जिले के कार्यकर्ता तैयार रहेंगे।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रतन तिवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव एवं नियम को शक्ति से पालन करने का निवेदन किया। रायपुर से पधारे डॉक्टर शैलेन्द्र खंडेलवाल ने शरीर में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाई जाए उस पर प्रकाश डाला आईटी सेल भिलाई जिला के प्रभारी संतोष सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान में किए जाने वाले कार्य एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को दी।

स्वागत भाषण चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अनुज खरे ने किया इस अभियान की आवश्यकता क्यों पड़ी इस संदर्भ में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ सह संयोजक डॉ प्रदीप चौधरी ने किया वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम शुक्ला मनीषा सिंह नीलम साहू ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से डॉ सत्येन ज्ञानी,डॉ जयदीप सुर , डॉ सतविंदर छाबड़ा,डॉ नवीन कौशिक, डॉ आर पी गुप्ता डॉ अमित पाण्डेय, डॉ यादवेंद्र घोटे , डॉ अशोक देशलहरे ,पोषण देवांगन,रेशम देवांगन कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा पी एन दुबे दिलीप पटेल राम ब्रिज वर्मा अनिल सोनी गुरजीत सिंह विजय जायसवाल राजीव पांडे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शरद सिंह रीता मिश्रा पुष्पा गेंद्रे किरण मिश्रा तृप्ति चंद्राकर रूपा दलाई शीला गुप्ता ऋषभ कुंटे आकाश देशमुख सात्विक तिवारी शैलेश अवस्थी सोम भट्ट पुष्पक चंद्राकर राजेश कुमार राकेश शर्मा रितेश यदुवंशी बबलू चौबे मोनिस देशमुख विनोद गुप्ता तथा सभी मंडलों से आए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री…

    और पढ़ें
    केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *