आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 से 16 अगस्त तक

शेयर करें

रायपुर // राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू होंगे, जो 16 अगस्त 2025 की रात 11.59 बजे तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइटCgiti.admissions.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्था या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा से पहले अभ्यर्थी अपने फॉर्म में सुधार या संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में बदलाव कर सकते हैं।

सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो अगले चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर संस्था/व्यवसाय का प्राथमिकता क्रम फिर से चुनना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा ऐसा नहीं करने पर वे अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी शुरू, नागरिकों की शिकायतों का होगा समयबद्ध समाधान
    • May 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत रायगढ़ जिला कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा जिले के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर विकास…

    और पढ़ें
    5 साल पुराने माइग्रेन से मुक्त हुईं सीमा
    • May 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बीते पांच साल सुकमा निवासी 39 वर्षीय श्रीमती सीमा सिंह के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं थे। माइग्रेन के दर्द से तड़पती सीमा ने राहत की…

    और पढ़ें