मुख्यमंत्री श्री साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ में दूसरी बार कावड़ियों पर पुष्प वर्षा का अद्भुत और ऐतिहासिक आयोजन हुआ, जो उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। पिछले साल से यह शुरुआत हुई थी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सात्विक प्रयासों का फल

यह आयोजन विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों और श्रद्धालुओं के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता के कारण संभव हो पाया है। उपमुख्यमंत्री श्री ने कहा, “कभी सनातनियों पर लाठी बरसती थी, अब भोलेबाबा के भक्तों पर पुष्प बरस रहे हैं।” इस कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को एक नई दिशा दी है।

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाने का कार्य हो रहा है।

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे थे। जिन पैरों ने कभी साथ छोड़ दिया था, वही…

    और पढ़ें
    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री श्री साय
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। शहरों में आधुनिक अधोसंरचना के…

    और पढ़ें