कोड़ियां आलबरस में आयोजित हरेली महोत्सव में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम कोड़िया एवं आलबरस में समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान हरेली महोत्सव पावन पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर खेती-किसानी से जुड़े पारंपरिक कृषि औजारों की विधिवत् पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में उत्तम फसल, हरियाली एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण करने एवं “एक सोखता पुत्र के नाम” संकल्प लेने की अपील की गई,और वृक्षा रोपण किया गया। साथ ही पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का नगद राशि व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया

हरेली त्योहार पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और किसान जीवन का उत्सव है। इस पावन अवसर पर मैं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। यह त्योहार प्रकृति, कृषि और पशुधन से जुड़े हमारे जीवन मूल्यों की गूंज है। उन्होंने कहा कि ऐसा विश्वास है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती स्वयं धरती पर आकर किसानों के बीच उपस्थित होते हैं और उनके खेतों का निरीक्षण करते हैं। यही कारण है कि इस दिन किसान अपने कृषि यंत्रों, हल-बैल और खेत-खलिहानों की पूजा करते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रद्धा साहू (सदस्य, जिला पंचायत), राकेश हिरवानी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत), योगिता चंद्राकर (पूर्व सदस्य, जिला पंचायत), खुमान निषाद (सरपंच), कुलेश्वर निर्मलकर (उपसरपंच), बालक दास, फलेंद्र पटेल (अध्यक्ष, शौर्य युवा संगठन), चिरंजीव निषाद (उपाध्यक्ष), आदित्य भारद्वाज (सचिव) भुवनलाल देशमुख (सरपंच), प्रताप यादव जी (सहकारी समिति अध्यक्ष), नंदू देशमुख (उपसरपंच), दिलीप चंदेल , स्वेता हरमुख , दुर्गेश्वरी रेणुका हेमंत सोमनाथ, कार्यक्रम संचालक पीलूराम पारकर, सुरेन्द्र देशमुख भावसिंह देशमुख तेजराम धनकर सहित ग्राम के सम्मानित नागरिकजन बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें