भिलाई भाजपा संगठन ने मनाया हरेली तिहार पर्व की धूम- धाम से

शेयर करें

भिलाई // भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिला भिलाई के द्वारा 24 जुलाई गुरुवार को छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली तिहार “हरेली अमावस्या” जिला भाजपा कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में प्रदर्शनी, सुपेला भिलाई में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, रिकेश सेन, विधायक, वैशाली नगर थें तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरूषोत्तम देवांगन (अध्यक्ष भाजपा जिला मिलाई) ने किया।

कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरस्वती बंजारे, अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग, जिला दुर्ग, मान, जागेश्वर साहू, पूर्व मंत्री, सांवला राम डाहरे, पूर्व विधायक अहिवारा. दीपक साहू पूर्व आयोग अध्यक्ष, छ.ग. शासन, शिरिष अग्रवाल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), श्रीमती चन्द्रकांता माण्डले, पूर्व महापौर मिलाई चरौदा पालिका, श्रीमती सीता साहू, पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद् भिलाई चरौदा, प्रभुनाथ मिश्रा (वरिष्ठ भाजपा नेता), शंकर लाल देवांगन, (वरिष्ठ भाजपा नेता), खिलावन सिंह साहू (पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष), तथा मनीष पाण्डेय उपस्थित रहें।

अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् राज्यकीय गीत, कृषि औजारों की पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिकेश सेन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपारिक त्यौहार हरेली से छत्तीसगढ़वासियों की भावना जुड़ी हुई है, छ.ग. कृषि प्रधान क्षेत्र है और किसानों के लिए यह त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस अवसर पर किसान कृषि औजारों की पूजा अर्चना कर अच्छी फसल का कामना करते है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये दीपक साहू ने कहा कि भाजपा जिला भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं गरिमा पूर्वक आयोजित कर रहे है। छ.ग. वासियों एवं किसानों के अनुरूप जिला कार्यालय की सजावट की गई है, जो कि काफी प्रशांसनीय है। यह त्यौहार एक-दूसरे को जोड़ने और पारंपारिक खेलों के माध्यम से आपसी प्रेम को बढ़ाने का है।

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पुरुषोत्तम देवांगन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुये कहा कि किसानों के किसानी के प्रथम चक्र की समाप्ति के पश्चात् कृषि औजारों की पूजन करने के साथ-साथ छ.ग. की सांस्कृति एवं पारंपारिक खेलों को प्रोत्साहित करने का त्यौहार है।

कार्यक्रम का संचालन प्रेमलाल साहू (जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी) ने किया तथा अभार प्रदर्शन बिजेन्द्र सिंह (जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम सह-प्रभारी) ने किया।

कार्यक्रम के दौरान पांरपारिक खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें विभिन्न खेल जैसे महिला वर्ग में खुर्सी दौड़, गोली चम्मच, लगड़ी दौड़, फुगड़ी, एवं पुरूष वर्ग गेड़ी दौड, नारियल फेक एवं मटका फोड का भी आयोजन किया गया। इस खेलों में प्रतिभागियों के द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया, जिसमें विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट एवं 500 रूपयें की नगद राशि से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर छ.ग. की पारंपारिक वेशभूषा से सुसज्जित श्रीमती अनमिता दुबे एवं सुश्री गीता वर्मा हरेली रानी चुनी गई, साथ ही श्रीमती मंजूषा साहू, श्रीमती तृप्ति चन्द्राकर, श्रीमती स्मृिता दोडके, श्रीमती चमेली साहू एवं श्रीमती रश्मि साव को संत्वाना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपारिक वेशभूषा में पूर्व महापौर श्रीमती चन्द्रकांता माण्डले, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती सीता साहू, जनपद सदस्य श्रीमती एकता साहू, जनपद सदस्य श्रीमती रंजना मनहरे एवं श्रीमती हेमा साहू उपस्थित रहें।

इस अवसर पर तुलसी साहू, योगेन्द्र सिंह, अमर सोनकर, विनोद सिंह, कन्हैया लाल सोनी, विजय जायसवाल, रविन्द्र सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह, द्वारिका चंद्रवंशी, सुन्दर लाल साहू, सचिन ताम्रकार, तुषार देवांगन, रवि कश्यप, गोपाल कृष्ण वर्मा, मदन सेन, पारस जंघेल, प्रदीप साहू, दीपक यादव, ठाकुर निहाल, उपासना साहू, स्वीटी कौशिक, सरला आचार्य, प्रमिला दुबे, मंजुषा साहू, प्रेमलता चन्द्राकर, गीता वर्मा, ममता जंघेल, निर्मला नायडू, विजय सिंह, अरविंद जैन, संजय जे. दानी, त्रिलोचन सिंह, के.के. तिवारी, करण कन्नौजे, राजेन्द्र सोनी, नारायण राव, जे. पी. घनघोरकर, गीता विश्वकर्मा, डॉ अनुज खरे, विनोद देवांगन, अरूण श्यामकुंवर, रमा राजपूत, के. गणपति, दिलीप पटेल, डॉ प्रदीप चौधरी, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह, एस.एन. सिंह, प्रशांत गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह, गोल्डी सोनी, ए. गौरी शंकर, रोहित साहू, दीपक भोडेंकर, तरूण सिंह, विजय शुक्ला, गोपाल साहू, मनोज तिवारी प्रवीण पाण्डेय, रश्मि सिंह, प्रमिला ताण्डी, रश्मि साव, ज्योति साहू, अनुपमा शुक्ला, मनमीत कौर, विनोद चेलक, रश्मिी सिंह, सुमन वर्मा, सुनील शर्मा, मेघा कौर, स्नेहा शुक्ला, बंसता खरे, कांति वर्मा, मनीष पिपरोल, विनय सेन, विवके सेन, सहित सैकड़ो कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    ​सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के…

    और पढ़ें
    सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 08 मई को जामुल में लगेगा शिविर
    • May 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में “सुशासन तिहार 2026” के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया…

    और पढ़ें