मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के वरिष्ठ एवं सम्मानित फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री विनय शर्मा जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विनय जी अपने सौम्य व्यक्तित्व, संवेदनशील दृष्टिकोण और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने पत्रकारिता को जन सरोकारों से जोड़ने का कार्य निष्ठा और गरिमा के साथ किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

  • Related Posts

    तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं…

    और पढ़ें
    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य
    • June 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंपंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान रायपुर // प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून…

    और पढ़ें