प्रतिनियुक्ति से 10 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में भर्ती 25 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है

शेयर करें

दुर्ग // जिले में नवीन संचालित कुल 10 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति से पूर्ति किया जाना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त विद्यालयों में अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन ऑनलाइन लिंक https://cgssa.in/sagesdurg पर 25 जुलाई 2025 रात्रि 11.59 बजे तक प्रेषित करना अनिवार्य होगा।

प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन सीधे कार्यालय में (स्पीड पोस्ट/डाक/अन्य किसी माध्यम) स्वीकार नहीं किए जायेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जावेगा। आवेदन ऑनलाईन माध्यम से वेबसाईट durg.gov.in से भरा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला दुर्ग के वेबसाईट durg.gov.in का अवलोकन कर सकते है।

  • Related Posts

    ड्रोन की मदद से कांकेर जिले में हुई बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जप्त
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए तकनीक और नवाचार का सहारा…

    और पढ़ें
    आर्थिक तंगी से रंजना की छुटी पढ़ाई, उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के सहयोग से फिर होगी शुरू
    • April 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कबीरधाम जिले में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आर्थिक सहायता प्रदान कर एक प्रेरणादायक…

    और पढ़ें