जिला रोजगार कार्यालय में सामूहिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें

दुर्ग //  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 28 जुलाई 2025 से प्रति सप्ताह न्यूनतम 20 आवेदकों के समूह हेतु निःशुल्क सामूहिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को करियर संबंधी जानकारी और रोजगार अवसरों के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।

इच्छुक आवेदक कार्यालय में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सप्ताह तीन दिनों में अलग-अलग शैक्षणिक अर्हता वाले आवेदकों के लिए किया जाएगा। 

प्रत्येक सोमवार को कक्षा 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए, बुधवार को कक्षा 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों के लिए और शुक्रवार को स्नातक अर्हताधारी आवेदकों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक सत्र का समय दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक निर्धारित किया गया है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें