कांग्रेस से प्रभावित होकर निर्दलीय एवं भाजपा प्रत्याशी रहे छोटे मुखिया सहित हजारों लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश

शेयर करें

भिलाई // भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भिलाई और प्रदेश की जनता की दिल जीतने के बाद अब बिहार में भी लोगों के दिलों के दिलो में छाए हुए है। देवेंद्र यादव एक अच्छे नेतृत्वकर्ता बनकर उभर रहे हैं। बिहारशरीफ, जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम में बुधवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कोषशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

राजगीर से लेकर बिहारशरीफ तक छोटे मुखिया ने जगह-जगह पर अपने नेता देवेंद्र यादव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय का सभागार खचाखच भरा हुआ था और बाहर भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, ‘यह मिलन समारोह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम एवं प्रभारी अल्तावरु जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। इस बार के चुनाव में हम मजबूत उम्मीदवारों के साथ मैदान में उत्तरेंगे। नालंदा से छोटे मुखिया जैसे समर्पित साथी का पार्टी में आना कांग्रेस के लिए सौभाग्य की बात है। हम उन्हें दिल से स्वागत करते है।

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने मन बना लिया है कि वर्षों से जारी निरंकुश सरकार को बदलना है। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर नालंदा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद छोटे मुखिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज से ही हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करना शुरू करें। देवेंद्र यादव जी स्वयं मुझे सदस्यता दिलाने आए, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। में जीवन भर उनका आभारी रहूंगा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि छोटे मुखिया के आने से कांग्रेस को नालंदा में नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि महागठबंधन नालंदा सीट कांग्रेस को देता है, तो उम्मीदवार छोटे मुखिया ही होंगे।
पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा, “चुनाव प्रत्याशी नहीं, कार्यकर्ता जिताते है। कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने पंचायत और बूथों पर पार्टी की योजनाओं का प्रचार प्रसार शुरू करें, खासकर माई बहन सम्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं।

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि देवेंद्र यादव जैसे सशक्त नेतृत्य के साथ कांग्रेस नालंदा में सातों सीट पर महागठबंधन का परचम लहराएगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें सोशल मीडिया अध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रागिनी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फवाद अंसारी, पूर्व अध्यक्ष केएन शाहिद, सर्वेद्र कुमार, अश्विनी गौरव, नव प्रभात, प्रशांत जीत राज सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष ओर हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

  • Related Posts

    ​वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के लिए शासन की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) एक वरदान साबित हो रही…

    और पढ़ें
    सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की बन रही नई पहचान
    • April 30, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंडॉ. दानेश्वरी सम्भाकरउप संचालक (जनसंपर्क) रायपुर // हर वर्ष 1 मई को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने का अवसर होता है। छत्तीसगढ़…

    और पढ़ें