राज्यपाल श्री डेका ने सक्ति जिले के टी.बी. मरीजों को दी 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

शेयर करें

रायपुर // राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ति जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता राशि उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से दी है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। प्रत्येक मरीज को प्रति माह 500 रुपए के मान से एक वर्ष तक सहायता दी जाएगी।

भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य को टीबी मुक्त बनाने के लिए राज्यपाल  श्री डेका ने इस अभियान में समुदाय की भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया और जन सहयोग की महत्ता पर बल दिया है। वे  जिलों के भ्रमण के दौरान मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते हैं और उनकी हरसंभव सहायता व मदद सुनिश्चित कराते हैं।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार जामुल में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का रस्म किया गया
    • May 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 14 मई को पालिका जामुल के वार्ड 09 प्राथमिक शाला जामुल में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वार्ड क्र….

    और पढ़ें
    अमित शाह की नेतृत्व में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक पर मुख्यमंत्री श्री साय ने तैयारियों की समीक्षा की
    • May 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में बस्तर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय…

    और पढ़ें