विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 कार्यालय में लोगों से की भेंट मुलाकात

शेयर करें


​भिलाई // विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में लोगों से भेंट मुलाकात की । बिहार दौरा से लौटने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों से मिल, सभी से मिलकर हालचाल पूछा। सुबह से ही सेकड़ों लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जहां उन्होंने युवा साथी, महिलाएं, विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल भी मुलाकात करने पहुंचे। सभी ने विधायक का कुशलक्षेम जाना, हालचाल पूछा। विधायक से लेकर लोगों ने अपनी समस्या भी बताई जिनके समस्याओं का समाधान किया l

सबसे ज्यादा परेशान खुर्सीपार क्षेत्र की जनता रही। क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे, जिन्होंने विधायक देवेंद्र यादव को बताया ​कि उनके ​क्षेत्र में सीवर लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को मकान तोड़े जा रहे है। कई जगह में सीवर लाइन के लिए खुदाई करके छोड़ दिया गया है। इस वजह से क्षेत्र के लोग बहुत परेशान है। लोगों ने आने वाले बारिश के सीजन को देखते हुए बड़ी परेशानी निर्मित होने की आशंका जताते हुए खतरे से निपटने पहले से ही पहल करने की मांग की है।

इस पर विधायक देवेंद्र यादव ने आश्वासन दिया है ​कि वे जल्द ही निगम प्रशासन के साथ बैठक करेंगे और बीच का रास्ता निकालेंगे ताकि लोगों को परेशानी ना हो और काम भी हो जाए। इसके अलावा टाउनशिप के लोगों ने विधायक से शिकायत की है कि बार-बार बिजली गुल हो रही है। 12 से 14 घंटे तक लाइट गुल रहता है। बीएसपी के अधिका​रियों से शिकायत के बाद भी वे कोई पहल नहीं करते है। इसके अलावा कई सेक्टर के लोगों को बीएसपी नोटिस दे रहा है। व्यापारियों को नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है। इसकी भी शिकायत की गई है। विधायक ने सभी को आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही अफसरों के साथ बैठक करके चर्चा करें गे और समस्याओं का समाधान करेंगे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें