विधायक ने की पहल, वार्डवासियों ने स्वागत कर विकास कार्यों के लिए जताया आभार

शेयर करें

भिलाई। वार्ड 36 गौतम नगर में माता शीतला का मंदिर है। मंदिर में हर साल नवरात्रि पर्व पर ज्योति कलश स्थापित की जाती है। लेकिन भक्तों की संख्या बढ़ रही है। मंदिर में अलग से कोई कक्ष नहीं है। जहां ज्योति कलश स्थापित की जा सकें। इसलिए वार्डवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मांग किए थे कि मंदिर में अलग से ज्योति कलश कक्ष बनाया जाए।

जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहले ही इस विषय पर पहल कर चुके हैं। ज्योति कलश कक्ष बनाने के प्रस्ताव पास कर टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही ठेकेदार वर्क आर्डर जारी कर निर्माण कार्य भी शुरू कर देंगे। विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों को बताया कि आप सब चिंता ना करें। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा और आने वाले नवरात्रि पर्व से पहले ज्योति कलश कक्ष की स्थापना कर दी जाएगी। विधायक के इस पहल से क्षेत्र की जनता काफी खुश हुए। लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और वार्ड के गली मोहल्लों में जहां बारिश के दिनों में कीचड़ रहता था। चलने में समस्या आती थी। वहां सभी जगहों पर पेवर ब्लॉक लगवाया जा रहा है। इससे भी जनता काफी खुश है। लोगों ने ऐसे सैकड़ों विकास कार्य वार्डों में करवाने के लिए विधायक का दिल से आभार जताया है। इसके बाद विधायक वार्डवासियों के साथ मिले। जनसंपर्क किया। लोगों की समस्या जानी। विकास कार्यों का फिडबैक लिया। वार्ड दौरा के दौरान लोगों ने क्षेत्र के विकास कार्य दिए। अपनी छोटी मोटी समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *