जामुल पालिका में 1 करोड़ 62 लाख रू. के विकास कार्य का शुभारंभ

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विकास तिहार का आयोजन कर नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने एक करोड बैसठ लाख रू. के विकास कार्य का शुभारंभ किया। गौरतलब हो कि राज्य में नये सरकार के गठन पश्चात नगर पालिका जामुल के लगभग सभी वार्डो जनता से जुडे सभी कार्य हो रहे है।

इसी तारतम्य में आज नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने जामुल सुरडुंग के जनता को नया सौगात दिया विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर नपा अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि वार्ड 18 में अकलोर तिराहा के पास महाराणा प्रताप चैक में 20 लाख रूपये में सौंदर्यीकरण का कार्य होगा ।

इसके साथ ही वार्ड 20 में मुक्तिधाम से नहर नाली तक सीसी रोड कार्य 10 लाख रूपये के लागत से होगा इसके साथ ही सभी जन के लिए सुरडुंग में 12 लाख रूपये के लागत से बैटमिंटन कोर्ट का निर्माण होगा । स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड 20 में 27 लाख रूपये लागत से नया मणिकंचन केन्द्र बनेगा सुरडुंग के हाई स्कूल में 27 लाख रूपये से टी प्लांटेशन का कार्य होगा । इसके साथ ही सुरडुंग में 75 लाख रूपये से शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण होगा ।

नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि हमारे पालिका क्षेत्र जामुल में सभी जनप्रतिनिधियों के सहमति एवं जनमानस के अपेक्षानुसार कुल 1.62 करोड़ रूपये का कार्य होगा जिसका सीधा लाभ हर वर्ग को शीघ्र ही मिलेगा । जामुल विकास तिहार कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष सुनीता चन्नेवार पार्षदगण सबीहा करीम खान, खम्हन ठाकुर, रेखराम बंछोर, सरोजनी चंद्राकर, दीपक गुप्ता, संजय देशलहरा, अश्वनी साहू, निशा चन्नेवार, सीमा यादव, राम प्यारी वर्मा, कविता विश्वाल, रामदुलार साहू, के. राजू, चुम्मन वर्मा, दुर्गा वैष्णव, तिलेश्वर देवांगन, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन सहित गणमान्य नागरिकगण श्यामरतन, बिशेश्वर वर्मा, जितेन्द्र ठाकुर, आत्माराम वर्मा, रमेश ठाकुर, होमेन्द्र हिरवानी, जयपाल यादव, रायसिंह निषाद, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वक्ता प्रकाश ठाकुर ने किया । 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में राज्य एवं जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ
    • July 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी है और नगर पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाइयाँ नहीं, बल्कि नागरिकों की आकांक्षाओं को धरातल पर उतारने का प्रभावी माध्यम हैं।…

    और पढ़ें