भिलाई का सबसे बड़ा भगवा ध्वज लहराएगा सेक्टर-9 में, मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने की स्थापना

शेयर करें

भिलाई // श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई ने हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के उपलक्ष्य में आज सेक्टर-9 चौक पर विशाल भगवा ध्वज की स्थापना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और भगवान की आरती से हुई, जिसके बाद ध्वज स्थापना का कार्य संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए, जिन्होंने पूरे वातावरण को जय श्रीराम की गूंज से भगवामय कर दिया।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि इस्पात नगरी भिलाई में सेक्टर-9 चौक पर सबसे बड़ा भगवा ध्वज लहराने जा रहा है। यह ध्वज हमारी संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से हम अपनी आस्था को सशक्त कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं का महत्व समझा रहे हैं। यह आयोजन हमारे सनातनी एकता और समर्पण का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, आरएसएस विभाग प्रचारक रोशन कुमार, समिति के जिला अध्यक्ष मदन सेन, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती शीला बाघमार, श्रीमती ईश्वरी नेताम, रिंकू साहू, श्रीमती मेघा कौर, करण कन्नौजे, गोल्डी सोनी, धर्मेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, दीपक पांचाल, मुकेश सिंह, अनिल सोनी, गोपाल गुप्ता, रोहित तिवारी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और आमजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें